green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
बरवाडीहराज्‍य

जन प्रतिनिधियों ने लिया छठ घाट का जायजा

स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष जोर, समिति ने की तैयारी पूरी करने की अपील

बरवाडीह (लातेहार)। आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां बरवाडीह में जोरों पर हैं. घाटों की सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इसी क्रम में भाजपा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज एवं ओमप्रकाश गुप्ता के साथ समाजसेवी ओमप्रकाश मेहता ने गुरुवार को स्थानीय छठ घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मनोज प्रसाद ने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है. इस पावन अवसर पर स्वच्छता और श्रद्धा का भाव बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है. घाटों की सफाई और रोशनी की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिलना चाहिए. वहीं ओमप्रकाश मेहता ने प्रशासन और स्थानीय समिति से समन्वय बनाकर तैयारी को अंतिम रूप देने की अपील की. वहीं पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता और सचिव मयंक विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. छठ घाट को आकर्षक और सुरक्षित बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. इस मौके पर पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राज, रिकी गुप्ता उर्फ हिमांशु, संजू श्रीवास्तव समेत समिति के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!