Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

19 वाहनों का चालान काटा गया, 2,32,300 रूपये बतौर जुर्माना व वसूले गये

लातेहार। उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मण्डल के द्वारा चार फरवरी की रात एवं पांच फरवरी को दिन में राजस्व संग्रहण एवं सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए वाहन जांच अभियान सदर थाना क्षेत्र में चलाया गया. इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव और भारी वाहनों के कागजात की जाँच की गयी. जांच  में दोषी चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध ऑनलाइन चलान काटा गया. डीटीओ श्री मंडल ने  कुल 128 वाहनों की जांच की. इसमें 10 वाहनों का चालान कटा गया और 2,32,300 रूपये राजस्‍व की वसूली गयी. इस दौरान डीटीओ श्री मंडल ने वाहन चालकों को अपने सभी कागजातों को दुरूस्‍त रखने का निर्देश दिया गया. उन्‍होने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की बात कही. कहा कि अधिकांश दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होता है. श्री मंडल ने इस दौरान बिना हेलमेट के गुजरने वाले चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!