dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

वाहन जांच अभियान में 40ं लाख 20 हजार रूपये जब्‍त

लातेहार।  नगर पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा के बाद उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्‍त निर्देश पर  जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. चुनाव में धन बल के प्रयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई उपाय किये जा रहे हैं. कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है.  चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के करकट में एसएसटी (Static Surveillance Team) ने एक स्‍वीफ्ट कार (जेएच 01सीए-9495) से 40 लाख 20 हजार रूपये नगद बरामद किये हैं. पुलिस बरामद राशि के स्‍त्रोत व उसके गंत्‍व्‍य का पता लगा रही है. पुलिस राशि को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. उपायुक्‍त ने कहा है कि जिला प्रशासन निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण और भय मुक्‍त मतदान संपन्‍न कराने के लिए कृतसंकल्‍प है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!