maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधराज्‍य

बाइक दुर्घटना में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र घायल, दो रेफर

लातेहार। बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर बुधवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र समेत एक अन्य युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मो साजिद (15) पिता मो मिस्टर, चंदन कुमार (16) पिता शंकर यादव,धीरज कुमार (17) पिता विष्णुदेव प्रसाद (तीनो बारियातू)  मोटरसाइकिल में सवार होकर बारियातू उच्च विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे थे. इसी दौरान बारियातु बाजार से समान खरीदकर लौट रहे विकास पासवान (25) पिता जमुना पासवान, ग्राम बारियातुूके मोटरसाइकिल से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. घटना के बाद बारियातू थाना एएसआई रवि किशोर तिवारी घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ अशोक कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल मो साजिद व चंदन कुमार को बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर किया गया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!