file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
चंदवाराज्‍य

सद्गुरु विज्ञान देव जी महाराज के जन्म उत्सव पर 68 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

विहंगम योग संत समाज, लातेहार ने किया रक्‍तदान शिविर का आयोजन

लातेहार।  विहंगम योग संत समाज, लातेहार तत्‍वावधान में महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम, लुकुईया (चंदवा) में सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज, जिला लातेहार के द्वारा  समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्‍तदान शिविर में कुल 68 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. लातेहार वोलेंटियर ब्‍लड डोनेशन एसोशिएशन के अध्‍यक्ष अनुरोध कुमार बाग, सचिव विकासकांत पाठक व जिला संयोजक श्‍याम किशोर अग्रवाल के अलावा ब्‍लड बैंक, लातेहार की प्रभारी डा धर्मशीला चौधरी व लेब टेक्निशियन बिनय कुमार सिह व कुमार नवनीत ने पुनित कार्य के लिए विहंगम योग संत समाज, लातेहार के सभी सदस्‍यों को बधाई दी. इस शिविर में विहंगम योग संत समाज के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गुरु के आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर यह आयोजन किया गया. इसका उदेश्‍य रक्‍त के लिए जरूरतमंदों को जीवन दान देना है. रक्तदान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में साधक, श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल हुए.  उन्‍हें वस्त्र भेेंट कर सम्मानित किया गया.  सम्मान प्राप्त करने वालों में विरु उरांव, मनोज भगत, विनय राम, बिनेश्वर राम, सन्तोष कुमार प्रजापति, मिंटु भुईयां, ग्राम भिम प्रजापति (पंचायत बालु), नवलकुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह और परमजीत रजक सहित कई अन्य समाजसेवियों का नाम शामिल है. आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्ति और उत्सव के माहौल से गूंज उठा. संत विज्ञान देव जी महाराज के जीवन आदर्श, उनके द्वारा बताए गए योग, ध्यान और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई. उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्तदान जैसा पुण्य कार्य न केवल मानव जीवन को बचाने में सहायक है, बल्कि यह गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है. कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया. मौके पर लेब टेक्निशियन अमरेंद्र कुमार समेंत ब्‍लड बैंक,  लातेहार की पूरी टीम मौजूद थी. रक्‍तदान करने वालों सकेशवर भुइयां, रानारायण राणा, शिबू गंझू,बॉबी देवी, जीवन प्रजापति, राजेश राम, आदित्‍य प्रजापति, संतोष उरांव, मंजीत प्रसाद, रमेश उरांव, सच्चिदानंद उरांव, सुखदेव उरांव, संतोष उरांव, ललिता देवी, सोहरी देवी, सोनिया देवी,सरयु प्रजापति, संतोष कुमार प्रसाद, इमली कुमारी, लाक्षो देवी, राजमुनी देवी, विजेंद्र उरांव और सुरेंद्र प्रसाद समेंत अन्‍य रक्‍तदाताओ का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!