green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

बकरू आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के लिए रीता कुमारी का नाम अनुमोदन

बालूमाथ (लातेहार)।  शनिवार को बुकरू स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया. यह आमसभा बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुई. सेविका पद के लिए कुल पांच अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था. प्राप्त अंकों के आधार पर सर्वाधिक अंक रीता कुमारी, पति मुंशी गंझू बुकरू निवासी को मिला है. चयन प्रक्रिया के पश्चात रीता कुमारी का नाम सेविका पद के लिए अनुशंसा करते हुए जिला समाज कल्याण कार्यालय लातेहार को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा. कार्यक्रम के दौरान चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया और नई सेविका से आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई. ज्ञात हो कि इससे पहले दो बार सेविका चयन हेतु आमसभा आयोजित की गई थी. परन्तु शैक्षणिक योग्यता के विवाद के कारण सेविका चयन नहीं हो पा रहा था. पिछली बार हुई आमसभा में तो दो पक्षों में विवाद बढ़ने के कारण मामला मारपीट व मुकदमा तक पहुंच गया था. आज हुई आमसभा में मौके पर पर्यवेक्षिका ममता मासूम, पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!