Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

रजिस्टर टू में छेड़छाड़ मामले में बालूमाथ के पूर्व सीआई पर विभागीय कार्रवाई, अनिवार्य रूप से किया गया सेवानिवृत्त.*

बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ के पूर्व सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज पर बालूमाथ अंचल के हल्का नंबर 5 के बालू ग्राम के खाता नंबर 279 प्लॉट संख्या 4345, 4357, 4397, 4450, 4451, 4457, 4458, 4481 में रकबा कुल 5.31एकड़ रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने के आरोप में विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे अनिवार्य उसे सेवानिवृत्ति कर दिया गया. ज्ञात हो कि उक्त जमीन में ऑनलाइन बढ़न महतो समेत कई लोगों के नाम पर दर्ज है. उक्त जमीन को बालेश्वर महतो द्वारा सीएस से आरएस करने के लिए आवेदन दिया गया था. इसी क्रम में तत्कालीन सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज ने तत्कालीन राजस्व कर्मचारी मनोज बेक से जबरन रजिस्टर टू लेकर छेड़छाड़ कर दिया था . जिसकी शिकायतबाद में बढ़न महतो के पोतों ने आरोप लगाया था कि रैयती जमीन को दूसरे के नाम पर करने की कोशिश की जा रही है. मामला फसते देख राजस्व कर्मचारी मनोज बेग द्वारा तत्कालीन अंचलाधिकारी आफताब आलम को लिखित आवेदन देकर सत्यम भारद्वाज पर जबरन रजिस्टर टू लेकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी. अंचलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई हेतु उपयुक्त लातेहार को जांच हेतु अनुसंशा कर दिया था. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे सरकार द्वारा स्वच्छ रूप से जांच करने का अनुशंसा के बाद लगभग 5 वर्ष बाद जांच में सत्यम भारद्वाज दोषी पाए जाने के बाद उसे विभागीय कार्रवाई की गई. ज्ञात हो कि कुमार सत्यम वर्तमान में धनबाद के गोविंदपुर के सीआई पद पर कार्यरत थे. विभाग द्वारा 5 वर्ष बाद अंचल के सीआई पर इस तरह का बड़ी कार्रवाई किए जाने से बालूमाथ अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!