Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

दिव्‍यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

बालूमाथ (लातेहार)।– स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित ट्रॉमा सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में क्षेत्र के कई दिव्यांगजनों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने बताया कि शिविर में कुल 19 लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहूलियत होती है. शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की जांच की. इसमें डॉ. हरिओम प्रसाद (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. पवन कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रवण कुमार महतो (मानसिक रोग विशेषज्ञ), सोनाली मंजू सिंकू (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) के अलावा पंकज दास, राजदेव मेहता और मो. गालिब मौजूद थे. चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद दिव्यांगजनों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!