mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जल एवं वृक्ष जीवन का आधार हैं: उप विकास आयुक्‍त

लातेहार। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर गुरूवार को सदर प्रखंंड लातेहार के ग्राम हरखा व जालिमखुर्द में जलछाजन समिति, ग्रामीणों तथा जलछाजन विकास दल के सदस्यों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित तालाब के मेढ़ पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, जिला नोडल पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा पौधारोपण किया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने कहा कि जल एवं वृक्ष जीवन का आधार हैं. इनका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं सामुदायिक सहयोग से विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

मौके पर जलछाजन समिति के सदस्य एवं  ग्रामीणों द्वारा औरंगा नदी से कलश में जल उठाकर हरखा विद्यालय के समीप तालाब में विसर्जित किया गया. जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई. जलछाजन समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों द्वारा सामूहिक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर रंगोली का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और झारखंड राज्य की प्रगति, जल संरक्षण एवं हरित पर्यावरण निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button