WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

अमवाटोली ने शहीद स्‍मारक नॉक आउट फुटबॉल टुर्नामेंट के खिताब पर कब्‍जा जमाया, धीरज साहू ने पुरस्‍कृत किया

महुआडांड़ (लातेहार)। स्थानीय खेल स्टेडियम में शनिवार को शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इसका उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमूचु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्‍होने फुटबॉल को किक कर फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. फाइनल मैच अमवाटोली फुटबॉल क्लब बनाम संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में दोनो टीम का स्कोर बराबर रहा. इसके बाद पेनाल्‍टी शूट में अमवाटोली की टीम तीन गोल से विजयी हुई और खिताब पर कब्‍जा जमाया. बता दें कि दो माह तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने भाग लिया था. विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 31 हजार एवं ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 21 हजार एवं ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दिया गया.  मौके पर श्री साहू ने कहा यह एक बेहतरीन आयोजन है. उन्‍होने कहा क‍ि वे खुद खेल प्रेमी हैं और खेल एवं संगीत के कार्यक्रमों में उन्‍हें काफी रूची है, इस कारण वे इसका आयोजन भी कराते हैं. उन्‍होने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दो बड़ी फुटबॉल टीम मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के बीच प्रदर्शनी मैच कराने की घोषणा की.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि महुआडांड प्रखंड में काफी खेल प्रतिभा है. ऐसा आयोजन छुपी प्रतिभा निखारने का एक माध्यम है. मौके पर बीडीओ सह सीओ संतोष बैठा, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि, इफ्तेखार अहमद, प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, फादर दिलिप एक्का, फादर एम के जोश, रामनरेश ठाकुर, अमीर सोहेल, सीताराम प्रसाद, डा. एके शाह, नमूना प्रसाद, नुरूल अंसारी, किशोर तिर्की, मुखिया अमृता देवी, प्रमिला मिंज, उषा खलखो, रोशनी कुजूर, सुषमा कुजूर, कमला, पंसस निर्मला टोप्पो आदि मौजूद थे. फाइनल मैच पूर्व स्टेडियम में रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  नागपुरी के प्रसिद्ध कलाकार मजबूल खान, मनोज शहरी, ज्योति साहू, सोनाली तिर्की ने अपने गीत, संगीत से लोगों खूब झुमाया. मंच का संचालन अजीत पाल कुजूर ने किया.  शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट के अध्यक्ष सह प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीर सोहेल, कोषाध्यक्ष पप्पू खान, सचिव सद्दाम खान, स्पोर्ट प्रभारी शाहीद अख्तर, आदि का योगदान सराहनीय रहा.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!