बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड के मंगरा पंचायत के अमडीहा बाजार मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय चेरो मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक हरिराम चेरो और मनिका विधायक सह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सिंह ने भाग लिया.
Advertisement
latehar tuirism
अतिथियों का स्वागत पारंपरिक दिवासी रीति रिवाजों से किया गया. अतिथियों ने राजा मेदनी राय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का 101 किलो के फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम चेरो ने कहा कि राजा मेदनी राय की धरती पावन है. यह हम सबों का सौभाग्य है कि हम सब इस धरती पर जुटे हैं. उन्होने कहा कि चेरो समाज के सपूत रामचंद्र सिंह को यहां की सम्मानित जनता विधायक चुन कर सेवा करने का फिर से मौका दिया है.
Advertisement
रामचंद्र सिंह ने कहा कि आज भी हमारा समाज शिक्षा के अलावा विभिन्न क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है. चेरो समाज को विकास से जोड़ना आवश्यक है. उन्होने समाज को एक सूत्र में बांधने व उनके सुख दुःख में खड़े होने का संकल्प लेने का आहृवन किया. कार्यक्रम का अध्यक्षता संजय सिंह और संचालन मृतुंजय सिंह ने किया.
Advertisement
मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश सचिव उगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, राष्ट्रीय सलाहकार हरिद्वार सिंह, भारदुल सिंह, रघुनाथ प्रसाद नागदेव, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), हुलस सिंह, मीरा सिंह, मंजीत सिंह, बिरबहादुर सिंह समेत काफी संख्या में चेरो समाज के महिला–पुरुष मौजूद थे.