Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व

लातेहार। प्रकृति पूजा का पर्व करम मंगलवार की शाम को लातेहार पुलिस लाइन परिसर में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया. इस अवसर पर लातेहार एसपी कुमार गौरव एवं एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने शिरकत की. आदिवासी रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ करम डाली की पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी कुमार गौरव ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने जिलेवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. वहीं एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है. ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता और आपसी प्रेम को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने सभी लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मिल-जुलकर पर्व मनाने का संदेश दिया. मौके पर सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, पुअनि प्रमोद कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!