लातेहार
राष्ट्रीय मिलन समारोह के तीसरे दिन ज्योतिष व कर्मकांड की जानकारी दी गयी


प्रथम सत्र में पूरी (उड़ीसा) से आये आचार्य गोविंद नंदा, सुब्रत पहाड़ी, राजस्थान से आये शुभम पराशन वैदिक तथा रायपुर से आये महेश मिश्र व प्रदीप शुक्ल को ज्यातिष सम्मान से सम्मानित किया गया. प्रशक्षिण के दूसरे सत्र में पीतांबरा का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद हवन, कुश कंडिका, तर्पण, मार्जन व बलि दान का भी प्रशिक्षण दिया गया.
आचार्य संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कुण्डली, प्रश्नकुण्डली, हस्तरेखा, टैरोकार्ड, सलाका, रमल विद्या, गोमतिचक्र,अंक ज्योतिष, नाड़ी ज्योतिष के माध्यम से निःशुल्क मार्गदर्शन एवं परामर्श दी जाएगी. मौके पर राष्ट्रीय संगठन प्रमुख आचार्य धीरज दुबे, रामनाथ अग्रवाल, संगीता सुचाल, त्रिभुवन त्रिपाठी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, जय कुमार पाठक व श्याम अग्रवाल आदि मौजूद थे.