WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिकता:प्रकाश राम

लातेहार विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने शीशी पंचायत के गांवों का भ्रमण

लातेहार। स्थानीय विधायक प्रकाश राम शनिवार को सदर प्रखंड लातेहार के शीशी पंचायत के विभिन्न गांव और टोलों का भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से विधायक को ध्यानाकृष्ट कराया. उन्होंने सड़क, बिजली, पानी और विवाह मंडप आदि समेत समेत कई आवश्यक मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया.

ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई महत्त्वपूर्ण समस्याओं को सम्बन्धित पदाधिकारियों से फोन से बात कर ऑन स्पॉट समाधान किया. जबकि कई समस्याओं के समाधान को अविलंब समाधान का भरोसा दिया है. इस दौरान विधायक प्रकाश राम ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को भी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि गांव पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के तौर पर बहाल करे, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध हो सके. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, देवेंद्र राम, विनोद उरांव, विशाल चंद्र साहू,, मोहम्मद उमर, पवन गुप्ता, मदन यादव, विजय सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता समेत ग्रामीण मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!