green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सरस्वती विद्या मंदिर में आठ दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

लातेहार। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ में सोमवार से आठ दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. स्थानीय जिला स्टेडियम में आयोजित इस वार्षिक खेलकूद का उदघाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय, मातृ भारती की अध्यक्ष रितु रानी, कोषाध्यक्ष ज्योति चौधरी, आरएसएस के पलामू विभाग पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, वरिष्ठ आचार्य ओंकारनाथ सहाय एवं अभिभावक धीरेंद्र कुमार शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं वीर हनुमान के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ किया गया. इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया. विद्यालय के छात्र व छात्राओं के रा  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. खेल का औपचारिक शुभारंभ मशाल दौड़ के साथ हुआ. प्रांतीय स्तर में कक्षा नौ के स्‍वर्ण पदक विजेता हरेंद्र कुमार एवं रजक पदक विजेता कक्षा पांच अक्शा परवीन ने मशाल लेकर पूरे मैदान का भ्रमण किया और अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया. अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि खेल न केवल शरीर को सुदृढ़ और मजबूत बनाता है, बल्कि यह मन के भावों को भी ऊजा प्रदान करता है. उन्होंने छात्रों को खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. अतिथियों का परिचय ओंकार नाथ सहाय व मंच का संचालन गोपाल प्रसाद द्वारा किया गया. धन्‍यवाद ज्ञापन खेलकूद प्रमुख विवेक दास ने किया.  प्रतियोगिता क पहले दिन वाटिका बालक वर्ग के साइकिल रेस में अयान सिन्हा, आरुष कुमार व आर्यस मौर्य ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किया. जबकि वाटिका बालिका वर्ग के साईकल रेस में सभ्यता सिन्हा, कोमल कुमारी व अलका लकड़ा व तन्वी, वाटिका बालक वर्ग के बिस्‍कुट रेस में  हिमांशु, सूर्यांश देव व हार्दिक कुमार, वाटिका बालक वर्ग के मेंढक रेस में  रौनक भरद्वाज, प्रियांशु कुमार, आरुष व प्रभास, कक्षा शिशु के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़  मे अंश राज, अहमद रज़ा व आर्यन कुमार तथा बालिका वर्ग में सिंपी कुमारी, रागिनी कुमारी व दर्शिका कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!