mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान है: रामचन्द्र सिंह

Fair is our cultural identity: Ramchandra Singh

लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बुधवार को मनिका प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले दो दिवसीय मेला का फीता काट कर उदघाटन किया. इससे पहले विधायक श्री सिंह ने दोमुहान स्थल के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र में अमन चैन और सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास भी उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत है. इसे सहेज कर रखना है. उन्होंने कमिटी के लोगों से उन्होंने कहा कि मेले में शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें. अव्यवस्था होने से लोगों को परेशानी होती है. हालांकि मनिका पुलिस प्रशासन की भी मौजूदगी मेले में देखी गई. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह एवं उनके कार्यकर्ता मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा का वितरण किया और प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर कांग्रेस लातेहार जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, समाजसेवी अख्तर अंसारी, सिंजो पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह, ओम प्रकाश यादव, मिथिलेश पासवान, अजय यादव , दरोगी यादव, गुलाम हुसैन ,तस्लीम अंसारी, समेत कई लोग उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!