Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नेतरहाटराज्‍य

काम से घर लौट रहा था, ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

लातेहार। जिले के नेतरहाट के एक मजदूर की मौत गुजरात से घर लौटने के क्रम में ट्रेन से गिर कर हो गई. परिजनों ने उसका शव गांव लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार  नेतरहाट पंचायत के ग्राम नैना गांव के सिमोन किसान पिता भोलू किसान पिछले मई माह में गुजरात काम करने अपने कुछ साथियों के साथ गया था. बताया जाता है 14 जनवरी को वह गुजरात से ट्रेन पकड़ कर घर वापस आ रहा था. इस क्रम में सूरत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना दोस्तों के द्वारा परिजनों को दी गई. बता दें कि मजदूर का परिवार काफी गरीब है. इस घटना के बाद से परिवार परेशान है. शव घर लाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. परिजनों ने मुखिया रामविशुन नगेशिया से बात की है. नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेशिया ने बताया कि परिजनों द्वारा शव लाने का आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि  प्रखंड और जिला प्रशासन के सहयोग से शव लाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है. प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया की शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण कर शव लाने की प्रयास किया जा रहा है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इधर, इस संबंध में सीओ संतोष बैठा ने बताया की शव को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा सरकार द्वारा मिलेगा.  नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने घटना को लेकर लगातार  सूरत रेलवे स्टेशन के अधिकारी से संपर्क कर शव को लाने की प्रक्रिया में लगे हैं.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!