नेतरहाट
विद्या भारती के पदाधिकारियों ने नेतरहाट विद्यालय की व्यवस्थाएं देखी


विद्या भारती के अधिकारियों ने भी नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं उक्त शिक्षकों को सम्मानित किया. सभी ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. अध्यापन की व्यवस्था एवं पद्धति के साथ-साथ गतिविधियों की प्रणाली एवं आश्रम व्यवस्था, बच्चों के आहार, व्यवहार से भी सभी परिचित हुए. अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने कहा कि यह विद्यालय वास्तव में आदर्श रूप में संचालित है और इस जनजातीय क्षेत्र में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देते हुए राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर रहा है.इस विशिष्ट अवलोकन कार्यक्रम में उक्त के अलावा लोहरदगा नगर में विद्या भारती विद्यालयों के समिति अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, नीरज लाल, विवेक नयन पांडे, ओम प्रकाश सिंह, तुलसी प्रसाद ठाकुर, राजेश प्रसाद, ब्रजेश कुमार सिंह, रमेश कुमार, ब्रेन टुडू, रंथु उरांव, लोहरदगा के शील अग्रवाल विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव झा एवं सुंदरी देवी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.