mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

श्रीराम लला मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर दीपोत्सव मनाया गया

लातेहार। अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर के दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर हेरहंज बस स्टैंड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार की शाम दीपोत्सव कर महाआरती का आयोजन किया गया. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. श्री राम जानकी मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. रामलला मंदिर के दूसरी वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव के दौरान लोगो में काफी उत्साह देखा गया. बच्चे,बुजुर्ग युवा सभी ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई. ध्वनिविस्तारक यंत्र से अयोध्याराम दरबार की जय,जय श्री राम,जय हनुमान,धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो,प्राणियों में सद्भावना हो,विश्व का कल्याण हो के जयकारे से पुरा गांव गुंजायमान हो गया. मौक़े पर मंदिर के पुजारी मिथलेश पांडेय, रूपेंद्र जायसवाल,विजय शंकर प्रसाद, प्रमोद जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!