WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

कुष्‍ठ रोगियों के प्रति सोच बदलने की जरूरत: उपायुक्‍त

लातेहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 30 जनवरी को सदर अस्पताल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर “स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान” एवं नये रोगी की खोज अभियान प्रारंभिक अवस्था में करने के उद्देश्य से “कुष्ठ रोगी खोज अभियान” का शुभारम्भ किया गया.
कार्यक्रम में उपायुक्त ने राष्ट्रपिता महत्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजलि देते हुए नमन किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान–2026 एवं 09 मार्च से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2025–2026 (द्वितीय चक्र) चलाया जाएगा. उन्‍होने कहा कि कुष्ठ लाइलाज बीमारी नहीं है, समय पर इसका इलाज कराया जाए तो यह पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है.  उन्होंने कहा कि जागरूकता से कुष्ठ समाप्त होगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों से कुष्ठ रोगियों के प्रति सोच बदलने की बात कही एवं संवेदनशील होकर अपनी जिम्मेवारी निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि जिला पूर्ण रूप से कुष्ठ रोग मुक्त हो सके. उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर आम ग्रामीणों मे जो धारणाऐं बैठी है उसे मन से हटाना होगा एवं रोग के प्रति जागरूकता लाना होगा. सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने कहा कि जागरूकता से ही कुष्ठ खत्म होगा. आगे उन्होंने कहा शरीर में दाग और उस दाग में सूनापन होना कुष्ठ रोग का लक्षण है. उन्होंने कुष्ठ संबंधित कोई भी लक्ष्ण होने पर तुरंत चिकित्सको के पास पहुंच कर जांच करवाने की बात कही. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी के द्वारा जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया.
इस दौरान उपायुक्त द्वारा कुष्ठ मरीजों को कुष्ठ उपचार किट प्रदान किया गया l उपायुक्त , उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद  सिविल सर्जन द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को रवाना किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अखिलेश्वर प्रसाद, डॉ. शिव कुमार, डॉ. शोभना टोप्पो, डॉ. गौतम कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!