Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

संत जोसेफ चर्च में 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

महुआडांड़(लातेहार)। प्रखंड स्थित संत जोसेफ चर्च में बुधवार को 60 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह विवाह कार्यक्रम ईसाई धर्म की विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें फादर पतरस, फादर रौशन केरकेट्टा, फादर प्रकाश एवं फादर दिगेश्वर मुख्य अनुष्ठानकर्ता के रूप में शामिल रहे। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सभी 60 जोड़ों को समाज के नियमों एवं परंपराओं के अनुरूप विवाह सूत्र में बांधा गया तथा उन्हें वैवाहिक जीवन के सामाजिक एवं धार्मिक अधिकार प्रदान किए गए। चर्च में सभी जोड़ों को पवित्र विवाह संस्कार की आशीष दी गई। इसके बाद महाप्रसाद ग्रहण कर वर-वधू ने पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे को जीवन साथी स्वीकार किया। सामूहिक विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि मसीही परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी रही समारोह से पूर्व चर्च परिसर में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा एवं विवाह संस्कार संपन्न होने के बाद चर्च परिसर में संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिससे माहौल उत्सवमय बन गया। इस मौके पर वर-वधू पक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे, जिन्होंने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं महुआडांड़ के बड़े चर्च में हेड प्रचारक आनंद टोप्पो, सिस्टर स्वाति सहित महिला संघ एवं कैथोलिक सभा के सदस्यों ने मिस्सा पूजा एवं भजन-गायन की जिम्मेदारी निभाई।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!