Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

50 हजार का इनामी अपराधी आदेश गंझू समेत तीन अपराधी धराये

हथियार व जिंदा गोली बरामद 

लातेहार। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को कुख्यात अपराधी और 50 हजार रुपए का इनामी आदेश गंझू समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनवार गांव के पाकरुआ जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की और वहां से तीन अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में आदेश गंझू (22 ), उज्जवल कुमार (22 ) और सुभाष कुमार (21) का नाम शामिल हैं. सभी चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले है.

पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम की 10 जिंदा गोलियां, 25 जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, टीएसपीसी संगठन का पर्चा व दस्तावेज/डायरी तथा दो स्पोर्ट्स बाइक (पल्सर एनएस एवं पल्सर आरएस) बरामद की है. पुलिस के अनुसार आदेश गंझू बालूमाथ, बारियातू, चंदवा (लातेहार) के अलावा चतरा व अन्य जिलों में टीएसपीसी जेजेएमपी संगठन के नाम पर लेवी वसूली, फायरिंग और आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है.पूर्व में भी कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है. छापामारी दल में बालूमाथ एवं बारियातू थाना की पुलिस टीम के अधिकारी शामिल थे. इसमें एसडीपीओ बालूमाथ बिनोद रवानी, अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान,बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, पुअनि  अनुप कुमार, होसेन डांग, देवेन्द्र कुमार, अनुभव सिन्हा, धीरज कुमार सिंह, गौतम कुमार आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!