Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंडलातेहार

शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा रेफर

लातेहार।   जिला मुख्यालय के किनामाड़ सीआरपीएफ कैंप के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना में एक कार और बाइक के जोरदार टक्कर हो गई इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पवन यादव, पिता सिकंदर यादव, (25)  ग्राम सबानो के बोदा निवासी गंभीर रूप की गई है. जबकि घायल की पहचान मुकेश यादव, पिता सुरेंद्र यादव, ( 24) और पता कढ़िमा के रूप में की गई है.  टक्कर इतनी तेज थी कि पवन यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकेश यादव को तुरंत लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि मुकेश यादव  अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटकर महुआडांड़ से लातेहार अपने घर लौट रहे था.  इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!