WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को ले कर बेतला रेंज कार्यालय की जायेगी तालाबंदी

जिला परिषद सदस्‍य कन्‍हाई सिंह ने 26 फरवरी को तालाबंदी करने का किया ऐलान

बरवाडीह (लातेहार)। जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर आगामी  26 फरवरी को बेतला रेंज कार्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया है. उन्‍होने इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी बेतला को एक ज्ञापन सौंपा है.  श्री सिंह ने कहा कि वर्षों से मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और शोषण किया जा रहा है. वन विभाग अपने सभी काम मशीन (जेसीबी) से कराता है.  बहुत कम ही ऐसे अवसर आते हैं जब वन विभाग के द्वारा मजदूरों से काम लिया जाता है. मजदूरों को खटाया भी जाता है, लेकिन जब उनके खून-पसीने की मजदूरी देने की बात आती है तो मजदूरों को महीनों कार्यालय का चक्‍कर लगवाया जाता है. श्री सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी खुद ही ठेकेदारी कर फर्जी तरीके से भुगतान की निकासी करते आ रहे हैं. कागजों में मजदूरी भुगतान दिखा दिया जाता है, जबकि वास्तविक मजदूर अपने हक के लिए दर-दर भटकते रहते हैं. यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कन्हाई सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 26 फरवरी से पहले मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो तालाबंदी के बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!