alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़लातेहार

उपायुक्‍त ने टुकुडीह स्‍कूल की मरम्‍मति कराने का निर्देश भवन निर्माण विभाग को दिया

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार ने जिले के महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत के टुकुडीह ग्राम स्थित विद्यालय की मरम्‍मति एवं सुदृढ़ी़करण कराने का निर्देश भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को दिया है. बता दें कि उक्‍त विद्यालय में छात्रों को पढ़ने के लिए बुनियादी सुविधायें तक मयस्‍सर नहीं हैं. विद्यालय में न तो फर्श है और ना ही भवन में खिड़की व दरवाजे लगे हैं. बच्‍चे उबड़-खाबड़ फर्श में घंटों किसी प्रकार बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं. विद्यालय में छात्रों को पढ़ने के लिए फर्नीचर तक नहीं हैं. मजबूरी में छात्रों को जमीन पर बैठना पड़ता है. विद्यालय में बच्‍चों के लिए शुद्ध पेयजल की भी व्‍यवस्‍था नहीं है. वहीं विद्यालय तक जाने के लिए पहुंच पथ की हालत भी खराब है. बरसात के दिनों में स्थिति तो और भी खराब हो जाती है. विद्यालय के शिक्षक सुखराम नगेशिया ने बताया कि उन्‍होने विभागीय पदाधिकारियों को विद्यालय भवन की मरम्‍मति एवं फर्नीचर उपलब्‍ध कराने के लिए पत्राचार किया था. जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू ने बताया कि उक्‍त विद्यालय की वास्तिविक स्थिति का आकलन कर भवन की मरम्‍मति एवं अन्‍य सुविधायें उपलब्‍ध कराने का निर्देश उपायुक्‍त के द्वारा दिया गया है.

 

 

(

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button