RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

महेश सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया

लातेहार। भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद की प्रत्‍याशी महेश सिंह के समर्थन में भाजपा नेता व उनके समर्थकों ने शहर के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र में सघन जनंसपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्‍होने बेंच छाप पर मुहर लगा कर महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील लोगों से की. भाजपा नेता व समर्थकों ने कहा कि महेश सिंह काफी पहले से सक्रिय राजनीति में रह हैं. वह जिला परिषद अध्‍यक्ष व प्रखंड प्रमुख जैसे महत्‍वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. उनके पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव है और इसका लाभ लातेहार की जनता को मिलेगा. मौके पर वरीय भाजपा नेता सरयु प्रसाद सिंह ने कहा कि महेश सिंह ही नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए एक मात्र विकल्‍प हैं. जबकि वरीय समाजसेवी असीम कुमार बाग ने लोगों से महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि महेश सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र को स्‍वच्‍छ, सुंदर व विकसित बनाने का संकल्‍प लिया है. उन्‍होने लातेहार जैसे मेसो अधिसूचित क्षेत्र में होल्डिंग टैक्‍स को समाप्‍त करने के लिए हर प्रकार की लड़ाई लड़ने का वायदा किया है. अगर लातेहार की जनता उन्‍हें मौका देती है तो वे अपने वायदों को पूरा कर नगर का विकास करेगें और अनावश्‍यक टैक्‍स के बोझ को कम करेगें. मौके पर पूर्व जिला अध्‍यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, संतोष यादव व विधायक प्रतिनिधि अमरजीत सिंह समेंत कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!