RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधझारखंड

ट्रैक्टर की चपेट में आने से इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क जाम

बालूमाथ (लातेहार)।  बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार बसिया गांव निवासी सुमन कुमारी  पिता रामेश्वर उरांव, बालूमाथ हाई स्कूल से इंटर प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर अपने भाई कुलदीप उरांव के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना अंग्रेजी शराब दुकान के समीप एक ट्रैक्टर )जेएच-08एच- 9900) अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद छात्रा ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ लाया गया. यहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक समेत वाहन को जब्त कर थाना ले आई. ट्रैक्टर बीरेंद्र यादव, ग्राम पंडरिया सिरम, थाना बालूमाथ का है और वह देवनद नदी से बालू लेकर बालूमाथ की ओर आ रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ बालूमाथ के शहीद चौक तीनमुहान के समीप सड़क जाम कर दिया. जिससे बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एवं बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ जाम हो गया. वाहनों की लंबी कतार लग गई. जामकर्ता पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग कर रहे हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!