Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सांसद ने बीमार बीएसएनएल कर्मी की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

रांची के सेवा सदन अस्पताल में भर्ती मनोज यादव को दी सहयोग राशि, परिजनों ने जताया आभार

बरवाडीह ( लातेहार)। सांसद कालीचरण सिंह ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है. सांसद के इस कार्य की चहुंदिक प्रशंसा की जा रही है.  दरअसल, जिले के बरवाडीह प्रखंड निवासी बीएसएनएल कर्मी सह सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव की तबीयत खराब है और वे रांची के सेवा सदन में भर्ती हैं. जब इस बात की सूचना चतरा सांसद कालीचरण सिंह को मिली तो उनहोने तत्काल इस पर संज्ञान लिया और मनोज यादव के इलाज के लिए उन्हें सहयोग राशि उपलब्ध करायी. मनोज यादव ने बताया कि अपनी खराब तबीयत की जानकारी सांसद को दी गई थी. सूचना मिलते ही सांसद ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया और आर्थिक सहयोग किया. सांसद की इस पहल के लिए मनोज यादव एवं उनके पूरे परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया. कहना गलत नहीं होगा कि सांसद के इस पुनित कार्य से लोगों का उनका उनके प्रति भरोसा व विश्‍वास बढ़ा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!