Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
मनिका

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनिका में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनिका में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन

मनिका ( लातेहार)। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका में शुक्रवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व क्षमता, संवाद एवं स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों की व्यावहारिक जानकारी देना था. कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए मॉडल ग्राम सभा का जीवंत रोल-प्ले प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार व एडीपीओ उपस्थित थे.  अतिथियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है.  छात्राओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास सहित ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए अपनी भूमिका निभाई. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की तकनीकी सहयोगी जया कुमारी, विद्यालय के नोडल शिक्षक ताराचन्द प्रजापति, शिक्षिका सह वार्डन जयंती, सीआरपी संतोष तिवारी, लेखपाल उमेश अग्रवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी सहभागिता रही. बता दें कि दो अक्‍टूबर को विद्यालय का 21 वां स्‍थापना दिवस भी हर्षाल्‍लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर छात्राओं ने कई आकर्षक सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां भी दीं.

 

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!