लातेहार
गांधी जी के सत्य व अहिंसा के मार्ग को आत्मसात करने की दरकार: प्रभात

लातेहार। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम के लातेहार स्थित आवासीय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर झामुमो नेता प्रभात कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को आत्मसात करने का आह्वान किया. कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के प्रबल समर्थक थे. गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक मजबूत, शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं. युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं. सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के प्रति गांधी जी का संदेश समाज को नई दिशा देता है. उन्होंने युवाओं से गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. मौके पर चंदन कुमार, रवींद्र प्रजापति, डॉ. विनोद, उपेंद्र पासवान, अविनाश विश्वकर्मा, विवेक सिंह, राहुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता एवं नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.



