लातेहारसरस्वती विद्या मंदिर
सरस्वती विद्या मंदिर में रंगोत्सव पर उड़े अबीर-गुलाल


प्रतियोगिता में सुधा अग्रवाल को प्रथम, अनीता नारायण को द्वितीय और रिचा शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके नेहा साहू, सविता गुप्ता और लवली गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. शिशु वाटिका के अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी होली पर समूह गीत, कविता, अंग्रेजी भाषण, हिंदी भाषण आदि प्रस्तुत किये. शताक्षी मिश्रा, वैभव चौहान, आर्यस मौर्य, रूत्वी सिन्हा, परी कुमारी, अयांश सिन्हा, सभ्यता यशवंत सिन्हा, ऋतिक रंजन, शिवांश खरवार, प्रिंस यादव, श्रेयांश कुमार, सुधांशु कुमार, प्रत्यूष तिवारी, शाश्वत तिवारी, प्रभास कुमार, प्रतीक कुमार, अर्पित गुप्ता, शाश्वत तिवारी, निकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, संजीत कुमार, कोमल कुमारी, तन्वी आनंद, आण्वी सिद्धि एवं गरिमा भारती आदि ने आकर्षक प्रस्तुति दी.
अतिथि रितु रानी पांडेय ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों की विविधता में खुशी और उल्लास का उत्सव है. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से बढ़ते फूहड़ गीतों के दौर में अपनी परंपरा एवं समृद्ध संस्कृति को बचाने के लिए लोक गीतों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.