RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

बेहाशी की हालत में अस्‍पताल में भर्ती है अज्ञात वृद्ध 

बालूमाथ (लातेहार)।  बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अज्ञात वृद्ध घायल अवस्था बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था. उसे अभी तक होश नहीं आया है और ना ही उसकी  पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि  हेरहंज पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया था. डा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्‍पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. बावजूद उसे होश नहीं आ रहा है. उसके मुंह से खून निकल रहा है. इस कारण  उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में इलाज जारी रहने के बावजूद अब तक उसे होश नहीं आया है. वृद्ध ने नीले तथा सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है. बालूमाथ अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की कि यदि इस वृद्ध के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या स्थानीय पुलिस को सूचित करें. ताकि उसकी सूचना उसके परिजनों को दी जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!