RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

बाबा साहब के योगदानों को भूलाया नहीं जा सकता: बैद्यनाथ राम

बालूमाथ (लातेहार)। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि बाबा साहब के योगदान और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए नशाखोरी,अंधविश्वास और अशिक्षा जैसी कुरीतियों को समाज से दूर करने का आह्वान किया. पूूूर्व मंत्री मंगलवार को  संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई. बालूमाथ स्थित दुर्गा मंडप परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने फीता जोड़कर किया. इस दौरान आयोजकों द्वारा अतिथियों को पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया गया.  मनोज यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनकर देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी पहचान बनाई. कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर यादव तथा अध्यक्षता संजय कुमार रवि ने किया. इस मौके पर कलाकारों द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल राम, बल्केश्वर राम, मीडिया प्रभारी राम कुमार भुइयां, मोहन राम, बाबूलाल राम, राजेश कुमार, दिलीप रजक, दीपक यादव का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम में मुखिया नरेश लोहरा, प्रीतलाल यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, बारियातू प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेन्द्र गंझू, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार, विशाल कुमार मो अतीक, शाहिद अंसारी, जुबैर कुरैशी, मो फिरोज, गुड्डू भुइयां, ब्रह्मदेव राम, धर्मजीत भुईयां, शशि यादव, दिलीप यादव, सोनू सिंह, शिवशंकर भुइयां सहित बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!