WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधझारखंडमहुआडांड़

छात्रों से भरी एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्‍त, एक छात्र की मौत, कई घायल

लातेहार। जिले में छात्रों से भरी एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने से ऑटो में सवार एक छात्र की मौत हो गयी. घटना जिले के महुआडांड़ प्रखंड की है. इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हैं. इनमें पांच की हालत गंभीर है. उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. मृतक छात्र की पहचान 12 वर्षीय अंकुर मिंज पिता एलेस्‍युस मिंज ग्राम अक्‍सी के रूप में की गयी है. वह संत मिखाईल स्‍कूल साले मे कक्षा सात का छात्र था. घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी. बच्‍चे की रोने व चिल्‍लाने की आवाज सुन कर स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्‍चों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया. घायलों में आरसु मिंज, गोरीतिका केरकेट्टा, अनुज उरांव, रेशमा केरकेट्टा, सलमा बेक, अंशु मिंज, तुन एक्का, आस्था तिर्की, दीपासी केरकेट्टा, सोनू एक्का, अवेश कुजूर, शुभम खलखो सहित अन्य शामिल हैं. इनमें से अनुरूपा एक्का, अनुज कुमार, कौतिक बाड़ा, साक्षी कुमारी और नेहा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. शेष बच्‍चों का इलाज डा अमीत खलखो एवं उनकी टीम के द्वारा इलाज किया जा रहा है.  सूचना मिलते ही डीएसपी शिवपूजन बहेलिया और थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे. घटना के बाद चालक दीपक और मालिक प्रतीम उरांव  से फरार हो गये. टेंपो में क्षमता से अधिक बच्‍चे ढोये जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, अजीत पाल कुजूर, जेएमएम नेता परवेज आलम समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने घायलों को जिले के सदर अस्पताल की बजाय गुमला रेफर किए जाने पर नाराजगी जताई और महुआडांड़ तथा लातेहार में बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की.  प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण ओवरलोडिंग माना जा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!