file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

लातेहार टूरिज्म पर्यटकों के दिलों में बना रहा खास जगह

रांची से पिकअप से लेकर ठहरने, भोजन और पर्यटन स्थलों की सैर तक उपलब्ध करा रहा संपूर्ण सुविधा

ASHISH TAGORE

लातेहार। झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, घने जंगलों, पहाड़ों, झरनों और मनमोहक पर्यटन स्थलों को देखने के लिए अब दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले पर्यटकों के बीच लातेहार टूूूूरिज्‍म तेजी से अपनी खास पहचान बना रहा है. पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में लातेहार टूरिज्म ( रजि) न सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है वरन झारखंड की प्रसिद्ध सोहराई पेंटिंग भेंट कर झारखंड की समृद्ध संस्‍कृति से परिचय करा रहा  है. लातेहार टूरिज्म द्वारा पर्यटकों को यात्रा से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे पर्यटकों का सफर आरामदायक और यादगार बन रहा है.

पर्यटक मुक्‍त कंठ से लातेहार टूरिज्‍म की प्रशंसा कर रहे हैं. लातेहार टूरिज्म के प्रोपराइटर गोविंद पाठक के नेतृत्व में पर्यटकों के लिए रांची से ही पिक- अप करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इसके बाद पर्यटकों को झारखंड के प्रमुख और आकर्षक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाता है. यात्रा के दौरान गुमला, नेतरहाट, बेतला, मारोमार और लातेहार सहित आसपास के कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाती है.  पर्यटकों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था भी लातेहार टूरिज्म की ओर से की जाती है. पर्यटकों का कहना है कि लातेहार की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें काफी प्रभावित करती है. यहां की हरियाली, पहाड़ी क्षेत्र, जंगल और शांत वातावरण शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से अलग एक सुखद अनुभव प्रदान करते हैं. विशेष रूप से नेतरहाट और बेतला जैसे पर्यटन स्थलों के साथ लातेहार के प्राकृतिक क्षेत्रों का भ्रमण पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है. लातेहार टूरिज्म के माध्यम से आने वाले पर्यटकों को स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जाती है, जिससे वे क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को करीब से समझ सकें. पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा कार्यक्रम को इस प्रकार तैयार किया जाता है कि कम समय में अधि‍क से अधिक प्रमुख स्थलों का आनंद लिया जा सके.  गोविंद पाठक के अनुसार, लातेहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ ऐसे कई स्थल हैं, जिन्हें बेहतर प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के माध्यम से देशभर के पर्यटकों के बीच पहचान दिलाई जा सकती है. उनका प्रयास है कि लातेहार आने वाले प्रत्येक पर्यटक को बेहतर अनुभव मिले और वह यहां की खूबसूरती की अच्छी यादें लेकर वापस लौटे. लातेहार टूरिज्म की सुविधाओं से लाभान्वित होकर पर्यटक भी इसकी सराहना कर रहे हैं. पर्यटकों के बीच लातेहार की खूबसूरती को लेकर बढ़ती सकारात्मक प्रतिक्रिया से स्थानीय पर्यटन को भी नई उम्मीद मिली है. लातेहार टूरिज्म पर्यटकों को इस खूबसूरत क्षेत्र से रूबरू कराने के साथ उनके सफर को सुविधाजनक और यादगार बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!