लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय के एक पैथोलॉजी सेंटर में कथित रूप से गलत इंजेक्शन के लगाने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. इसे ले कर सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने उक्त पैथोलॉजी संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आखिर किस योग्यता के आधार पर पैथोलॉजी में महिला को इंजेक्शन दिया गयी. श्री डे ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बोदा पंचायत के जामुनगढ़ा गांव की एक बुुुुुजुर्ग महिला को इलाज के लिए चंदवा के आराध्या पैथोलॉजी सेंटर में लाया गया था. परिजनों का आरोप है कि यहां इंजेक्शन देते ही महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी और बाद में उसकी मौत हो गयी. आरोप यह भी है कि मामला सामने आने के बाद महिला के शव को एक्स-रे रूम में छिपा दिया गया और बाद में वहां से कार से कहीं ले जाया गया. श्री डे ने इस इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए संचालक को गिरफ्तार करने की मांग की है.