file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहलातेहार

सुभाष चौक पर मनेगा 26 वां काली पूजा महोत्‍सव, साहिल सिंह बने अध्यक्ष

वर्ष 2000 में वासुदेव डे सहित अन्य सदस्यों ने की थी शुरुआत

बरवाडीह (लातेहार)। स्‍थानीय रेलवे कॉलोनी के सुभाष चौक पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले काली पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया. इसमें साहिल सिंह को अध्यक्ष, पवन शर्मा को सचिव तथा आसिफ इकबाल उर्फ राजू रहमान को मुख्य संरक्षक बनाया गया. बताया गया कि सुभाष चौक पर काली पूजा महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2000 में वासुदेव डे ने सुनील कुमार रजक, सुनील कुमार, विजय कुमार यादव, एस यादव, आसिफ इकबाल समेत अन्य सदस्यों के सहयोग से की थी. तब से लगातार यहां काली पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष महोत्सव का 26वां वर्ष मनाया जाएगा. हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रहती है. नई कमेटी में अभिषेक कुमार पासवान उर्फ विक्की को उपसचिव तथा विवेक कुमार पासवान और दीपक राज उर्फ दीपू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं, विजय यादव, लालू राय, अनीश कुमार, कुंदन कुमार, बबलू मिश्रा और अविनाश राय को पूजा प्रभारी बनाया गया. शनि फौजी, कुंदन चौहान, सागर कुमार, यश पासवान और कुंदन यादव को पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. समिति के संरक्षक के रूप में शशि शेखर, गौरव प्रसाद यादव और दिलीप यादव को शामिल किया गया है. इसके अलावा अश्वनी कुमार उर्फ डब्लू, अंकित कुमार गुप्ता, आशीष कुमार पासवान, शशि कुमार, शिवम कुमार, आकाश कुमार, आयुष कुमार, रुपेश कुमार, बॉबी कुमार, अमन कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, आयुष पांडे, पीयूष कुमार और शुभम कुमार समेत कई लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया.

आकर्षक पंडाल और प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

नवनियुक्त अध्यक्ष साहिल सिंह ने बताया कि इस वर्ष सुभाष चौक पर आयोजित होने वाले काली पूजा महोत्सव को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी. पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. वहीं, महिलाओं के लिए रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा. समिति के सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ तैयारी करने की बात कही.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!