लातेहार
टोरी में आरओबी व अंडरब्रिज निर्माण की मांग को ले कर 31 से माकपा करेगा धरना प्रदर्शन


कार्यक्रम की की जानकारी डीआरएम, धनबाद को संबोधित एक ज्ञापन टोरी स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार को सौंप कर दी गयी है. आगे बताया कि आरओबी निर्माण को लेकर तीन अप्रैल 2021 को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हांथों ऑनलाइन की गयी थी. मौके पर तत्कालीन सांसद सुनील कुमार सिंह और विधायक बैद्यनाथ राम भी मौजूद थे. उस समय आरओबी परियोजना की प्राक्कलन राशि 42 .84 करोड़ की थी. इसके निर्माण के लिए करीब छह बार टेंडर हुआ. एक बार संवेदक ने टेंडर ले भी लिया था, लेकिन वह सरेंडर कर दिया. अब न्यू प्राक्कलन बना है; जिसमें राशि बढकर करीब 119 करोड़ हो गई है. इसमें टेंडर एक बार भी नहीं निकाला. अंडरब्रिज पास के निर्माण में भी रेलवे विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. आरओबी और अंडरब्रिज पास के निर्माण नहीं होने से रेलवे क्रॉसिंग जाम मे घंटों फंसे रहते है. ऐसे में कई बार एंबुलेंस फंस जाने के कारण रोगी की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गयी है. बावजूद भी इसके समाधान के लिए कोई पहल दिखाई नहीं दे रही है.