latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंप कर पिता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

लातेहार।सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी डब्लू पासवान ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने एसपी को आवेदन सौंपकर उसके पिता के हत्यारों  की गिरफ्तारी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि 7 अप्रैल 2026 की रात करीब 7 बजे उनके पिता शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लातेहार रेलवे स्टेशन से मुर्मू रोड जाने वाली सड़क पर स्थित लकड़ी डिपो के पास कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि नावागढ़ (मंजराही टोला) निवासी भोला मियाँ, पिता गुढल खान उर्फ हसीफ मियाँ एवं अन्य लोगों ने मिलकर उनके पिता के साथ मारपीट की और शादी के कार्य हेतु रखे गए 50 हजार रुपये नगद लूट लिए।डब्लू पासवान ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पिता के माथे पर गंभीर वार किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आशिष पासवान ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पहचान होने पर उन्हें मोटरसाइकिल से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।उन्होंने बताया कि उनकी बहन का तिलक कार्यक्रम 20 अप्रैल को होना था और इसी कारण उनके पिता रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे। डब्लू पासवान ने कहा कि सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या एवं लूट के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button