लातेहार
प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग को ले कर पत्रकारों ने सांसद व विधायकों को सौंपा ज्ञापन


साथ ही पत्रकारों के बीच समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी. पत्रकारों ने जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया. पत्रकारों मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए सांसद और दोनों विधायकों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब भवन उपलब्ध कराने की दिशा में जल्द आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष विकास तिवारी, महासचिव राजीव मिश्रा, संजीव गिरी, मनीष सिन्हा, आशीष वैद्य, रूपेश कुमार, रुपेश अग्रवाल, राहुल पांडेय, राम कुमार मिस्त्री, निहित कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पत्रकार शामिल थे. 