Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्‍त ने अस्‍पताल डीएस कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों को स्‍पष्‍टीकरण मांगने का निर्देश दिया

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद ने शनिवार को सदर अस्पताल, लातेहार का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों के उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित उपाधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली गई. अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने एवं अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवीनतम तकनीक एवं आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित तीन ऑपरेशन थिएटर तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.  उपायुक्त ने अस्पताल में कपड़ों की समुचित धुलाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लॉन्ड्री की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के बेडशीट एवं अन्य कपड़ों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके. उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों, शौचालयों एवं अन्य स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता के मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!