लातेहार। उपायुक्त, लातेहार निर्देश पर सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान को ले कर नगर पंचायत का एक्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को दूसरे दिन नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाये अतिक्रमण हटाओ अभियान में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाये गये. नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नवरंंग चौक से ले कर रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनो किनारों पर किये गये अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया. नगर प्रबंधक ने बताया कि सड़कों के दोनो किनारों पर अतिक्रमण कर दुकान का सामान रखने एवं ठेला खोमचाओं को लगाने के कारण आवागमन बाधित हो रही थी. इसके अलावा अक्सर सड़क जाम की स्थिति बनती थी, इसी उदेश्य से अतिक्रमण को हटाया गया है ताकि यातायात व्यवस्थित हो सके. इस दौरान सड़कोंं को अतिक्रमण कर रखे गये सामानो को भी नगर पंचायत ने जब्त किया है. उन्होने स्थानीय लोग एवं दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों का सामान सड़क या नालियों पर नहीं रखने की अपील की. कहा कि ऐसा करते पाये जाने पर नगरपालिका की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के अलावा रेवेन्यू इंस्पेकटर, फील्ड सुपरवाइजर व सेनटरी सुपरवाइजर के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.