लातेहार। किसान सभा और माकपा कार्यकर्ताओं ने जिले के टोरी रेलवे क्रॉसिंग (चंदवा) में फ्लाई ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को एनएच 39 के उदयपुरा ग्राम से समाहरणालय तक चार किलोमीटर पदयात्रा निकाली. पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य कमिटि सदस्य अयूब खान और जिला सचिव रसीद मियां ने किया. पदयात्रा में किसान और माकपा कार्यकर्ता हांथो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का फोटो लिए हुए थे. समाहरणालय पहुंचकर पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव रसीद मियां ने किया. राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या पलामू प्रमंडल की आम जनता की समस्या है. जाम में घंटों लोग फंसे रहते हैं, बीमार नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों को जाम मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. जाम में फंसकर ग्रामीण असमय अपनी जान गवां चुके हैं. अयूब खान ने कहा कि फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले ऑनलाइन शिलान्यास किया था. लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. उन्होने व जिला सचिव रसीद मियां ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से निजात नहीं दे सकते हैं तो सरकार किसानों को और हम सबों ईच्छा मृत्यु दे दे. सभा के बाद माकपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा. पदयात्रा में बैजनाथ ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, मानती देवी, लाली देवी, सरिता देवी कालो देवी, मंजू देवी, सुगीचा देवी, रीतु देवी, रुपन्ती कुमारी, मुक्तिला देवी, सुनिता देवी, रानो देवी, आशा देवी, मालती देवी अजमेरून खातुन, कसिरन बीवी, आसकी देवी, विनोद उराँव, महेन्द्र गंझु, गुजरा गंझू, रविशंकर गंझु, राजू साव, परवेज खान, सजेबुल खान, तवरेज खान, एहसान खान, शहनवाज खान, आरीफ खान, आदील खान, फिरदोस खान, अशोक गंझू, लालु गंझु, बोने टोपनो, अमित भेंगरा, जिदन टोपनो, थोमस टोपनों, बने होरो, सुमन बरजो,अलताफ खान, नसीम खान मुना गंझु, बैजनाथ ठाकुर, सुलेन्द्र गंझू, माईकल हंस समेत कई महिला पुरूष शामिल थे.