maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

सड़कों पर सवारी उतारने या बैठाने पर कटेगा वाहनों का चालान

लातेहार।  नगर पंचायत क्षेत्र में चलने वाले सभी बस व ऑटो चालकों को अपने-अपने निर्धारित स्‍टैंडों में ही अपनी वाहनों को खड़ी करने एवं यात्री चढ़ाने या उतारने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर संबंधित वाहनों का चालान काट कर  जुर्माना वसूला जायेगा. मंगलवार को डीटीओ उमेश कुमार मंडल व कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन की संयुक्‍त अध्‍यक्षता ने नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बस मालिक व एजेंट के अलावा टेंपो व बस स्‍टैंड के संवेदक व आदि मौजूद थे.बैठक में उक्‍त निर्देश दिया गया. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्‍होने सभी बस मालिक व एजेंटों को बसों को धर्मपुर स्थित बस स्‍टैंड में खड़ी करने का निर्देश दिया. कहा गया कि बस स्‍टैंड में ही यात्रियों को बैठाया या उतारा जायेगा. शहर के अन्‍य किसी सड़क जैसे थाना चौक, धर्मपुर चौक या सर्किट हाउस के पास अगर बसों को ठहरा हुआ पाया जायेगा तो जुर्माना वसूला जायेगा. अधिकारियों ने ऑटो चालकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ऑटो चालक सड़कों पर इधर-उधर अपने ऑटो को लगा देते हैं, इससे  जाम की स्थिति बन जाती है. ऐेसे ऑटो चालकों से जुर्माना वसूला जायेगा. उन्‍होने अपने ऑटो को थाना चौक के नगर पंचायत कार्यालय रोड  स्थित ऑटो स्टैंड व पार्किंग तथा  रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड में ऑटो लगाने का निर्देश दिया है. बैठक में नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत, राजकुमार वर्मा, कलदंर आजाद, संतोष कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, अयोध्‍या प्रसाद जायसवाल समेंत कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!