WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधझारखंड

घर का ताला तोड़ नगद 80 हजार व गहने लेकर फरार हुए चोर

लातेहार। शहर के करकट ग्राम (वार्ड संख्या-1) स्थित बनखेता टोला में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया. इस चोरी में चोरों को लाखों रुपये की संपति हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार मो मजलूम अंसारी के पुत्र मो सरफराज के घर में चोरों ने ताला तोड़कर नगद राशि एवं गहनों की चोरी कर ली. परिजनों के अनुसार सरफराज बाहर रहकर काम करते हैं. उनकी पत्नी शबाना खातून अपने बच्चों के साथ उक्त घर में रहती हैं. शनिवार शाम किसी कारणवश शबाना खातून बच्चों के साथ अपने सास-ससुर के घर चली गई थीं और रात में वहीं रुक गईं.

रविवार सुबह जब वह अपने घर पहुंचीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है. घर के अंदर प्रवेश करने पर गोदरेज और बक्से का ताला भी टूटा मिला. जांच करने पर पता चला कि गोदरेज में रखे लगभग 80 हजार रुपये नकद तथा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने गायब हैं. घर के सामान भी इधर-उधर बिखरे पड़े थे, जिससे पता चलता है कि चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद शबाना खातून ने परिजनों को सूचना दी.  जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!