latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह से की लाभर-टोंगारी सड़क की मरम्मत की मांग

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड के लात पंचायत के ग्रामीणों ने लाभर से टोंगारी तक जाने वाली जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सांसद कालीचरण सिंह इसके शीघ्र मरम्मत की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन वर्षों से इसकी स्थिति बदहाल बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे वाहनों का परिचालन लगभग ठप हो जाता है. सड़क की खराब स्थिति के कारण कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं. वहीं सड़क के किनारे मौजूद गहरी खाई के कारण राहगीरों और वाहन चालकों में हमेशा भय बना रहता है. ग्रामीणों ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों तथा रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को झेलनी पड़ती है. उन्होंने सांसद से मांग की है कि वन विभाग से सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होने तक अंतरिम व्यवस्था के रूप में सड़क पर मिट्टी एवं मोरम डलवाकर इसे आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद कालीचरण सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक पहल करने को कहा जाएगा. उन्होंने कहा कि जनसुविधा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके. ज्ञात हो कि अभी हल्की बारिश में ही सड़क की हालत बदहाल हो गई है. अभी पूर्ण रूप से बरसात का मौसम आना बाकी है, और अभी से ही राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!