latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

वज्रपात की चपेट में आने से पांच बैल और दो बकरियों की मौत

बैल चराने के दौरान हुआ हादसा, पशुपालकों को आर्थिक नुकसान

महुआडांड़ (लातेहार)।  प्रखंड के चैनपुर पंचायत के सुग्गी गांव में शनिवार की शाम वज्रपात की घटना में पांच बैल और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई.  घटना के बाद पशुपालकों के परिवारों में मायूसी छा गई.  पशुपालकां ने बताया शनिवार को सुग्गी गांव के आसपास अपने मवेशियों को चराने के लिए ले गए थे. इसी दौरान शाम को तेज बारिश और वज्रपात हो गयी. वज्रपात की चपेट में आने से सुग्गी निवासी अमृत अहीर के तीन बैल तथा प्रसाद अहीर के दो बैल और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से प्रभावित पशुपालकों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों की आय का महत्वपूर्ण साधन है. ऐसे में पशुओं की अचानक मौत से प्रभावित परिवारों पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं पशुपालन विभाग से घटना का स्थल निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा पीड़ित पशुपालकों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!