लातेेेेेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा एनआइओएस के द्वारा लिया गया. इस परीक्षा के लिए जिले में 452 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 16 हजार लक्ष्य के विरूद्ध 15 हजार नवसाक्षरो ने परीक्षा दी. जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव जिला साक्षरता समिति,लातेहार ऋषिकेेेश एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला साक्षरता समिति, लातेहार षिकेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों में अनुश्रवण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावा अन्य संबंधित कर्मियों ने परीक्षा का निरीक्षण किया. जिले के सभी प्रखंडों मे कंट्रोल रूम बनाया गया था.