लातेहार। सदर प्रखंड क भूसुर गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पूजा समिति का पुर्नगठन किया गया और इस वर्ष भी धुमधाम से पूजा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सुशील कुमार यादव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया. जबकि बिनोद उरांव को उपाध्यक्ष तथा मुकेश यादव को सचिव बनाया गया. दिलेश्वर साहू को उप सचिव, रंजीत यादव को कोषाध्यक्ष तथा संदीप यादव को उप कोषाध्यक्ष चुना गया. समिति के संरक्षक मंडली मे ईश्वर यादव, हरखनाथ यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र भगत, नागेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह, मानी सिंह, मनोज यादव एवं उपेंद्र यादव को शामिल किया गया. संयोजक मंडली में अजय यादव, मिथलेश यादव, संतोष यादव, रामचंद्र सिंह एवं बालेश्वर यादव को जिम्मेदारी दी गई. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीरज कुमार, पंजक यादव, नीतीश यादव, विकास यादव, अशोक सिंह, दिनेश यादव, आशीष यादव, रोशन कुमार, उपेंद्र यादव, प्रेम उरांव, मनीष यादव, उगेश यादव, चितरंजन यादव एवं हीरा यादव को शामिल किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीण मिलकर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्य करेंगे. उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से पूजा आयोजन में सहयोग और सहभागिता की अपील की.