latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

आईओडब्ल्यू कार्यालय बना बाइक चोरों का ठिकाना

एक सप्ताह में दूसरी बाइक चोरी

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बरवाडीह आरपीएफ बैरक से महज 200 मीटर की दूरी पर आईओडब्ल्यू (IOW) कार्यालय के पास से एक सप्ताह के अंदर दूसरी बाइक चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. ताजा घटना में अहिरपुरवा निवासी मो. अली शेर की बाइक (JH03AD8746) चोरी हो गई. जानकारी के अनुसार, मो. अली शेर अपनी बाइक आईओडब्ल्यू कार्यालय के समीप खड़ी कर रनिंग रूम में काम करने चले गए थे. ड्यूटी खत्म होने के बाद सुबह करीब सात बजे जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना बरवाडीह थाना को दी और बाइक बरामद करने की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले भी इसी स्थान से रेलकर्मी अभय आनंद की होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है. लगातार एक ही जगह से बाइक चोरी की घटनाओं ने रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और बाइक चोरों पर नकेल कसने की मांग की है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!